Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

दिल्ली में ओलंपिक विजेताओं को किया गया सम्मानित, नीरज चोपड़ा बोले- ये पूरे देश का गोल्ड मेडल

 

दिल्ली: दिल्ली के अशोका होटल में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा, ब्रॉन्ज विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम, ब्रॉन्ज विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित सहित अन्य लोग मौजूद थे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड और इंडियन वुमने बॉक्सिंग टीम के हेड कोच राफेल बर्गमास्को का भी अभिनंदन किया गया.

ये गोल्ड मेडल पूरे देश का- नीरज चोपड़ा

टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, “सबको धन्यवाद! ये गोल्ड मेडल मेरा नहीं पूरे देश का है. मुझे लगता है आप अपना 100 फीसदी दो और किसी से डरो नहीं.”

मैंने चोट के बावजूद खेला- बजरंग पूनिया

वहीं ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग पूनिया ने कहा, “मैंने आखिरी मुकाबला (टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक) बिना नी कैप के (चोट के बावजूद) खेला. मैंने सोचा कि अगर मेरे घुटने में चोट लग गई तो मैं आराम करूंगा. मैंने सोचा था कि मुकाबला मेरी जिंदगी बदल सकता है इसलिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.”

पेरिस में गोल्ड लाने की कोशिश करूंगी- लवलीना

ब्रॉन्ज विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कहा, “मैं भारत वापस आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. मेरा प्रयास रहेगा कि देश के लिए मेडल लाती रहूं. मैं पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करूंगी.”

सभी एथलीट ‘नए भारत’ का प्रतिनिधित्व करते हैं- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये शाम ओलंपिक में भारत का नाम बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की शाम है. मैं सभी पदक विजेताओं को 135 करोड़ लोगों की तरफ़ से बधाई देता हूं. नीरज चोपड़ा आपने मेडल ही नहीं दिल भी जीता है. नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया, लवलीना से लेकर सभी, हमारे सभी एथलीट एक नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे ‘नए भारत’ के ‘नए नायक’ हैं… हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी ओर से सभी संभव (खेल) सुविधाओं की व्यवस्था की जाए.”

यह हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण- किरेन रिजिजू

केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा खेल कार्यक्रम है. यह हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है. मैं करोड़ों भारतीयों की तरफ़ से आप सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं.”

Related Articles

Back to top button