Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, UP को दहलाने की साजिश थी अलकायदा आतंकियों की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने लखनऊ के काकोरी एरिया से अलकायदा (Al Qaeda) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनके निशाने पर बीजेपी के बड़े नेता थे. इस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए ADG प्रशांत कुमार ने कहा, आज ATS उत्तर प्रदेश ने बड़े मॉडल का पर्दाफाश किया है. दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. पकड़े गए दोनों संदिग्ध अल कायदा (Al Qaeda) के आतंकी हैं. उन्हें उमर अल-मंदी नाम का कंट्रोलर हैंडल कर रहा था. वह इन दिनों पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास छिपा हुआ है.

ADG प्रशांत कुमार ने इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा, उम्र-अल-मंदी द्वारा अलकायदा  (Al Qaeda) में इंडिया से भर्ती की जा रही थीं. यहां कुछ जिहादी लोगों को चिन्हित किया गया था. लखनऊ में मॉडल खड़ा करने की तैयारी में ये लोग लगे हुए थे. تنزيل لعبة الروليت मॉडल के प्रमुख सदस्य मसरुद्दीन और शकील बड़ी साजिश रच रहे थे. العب واكسب एडीजी के मुताबिक 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश में विस्फोट (Blast) करने की साजिश रची जा रही थी.

यूपी एटीएस की टीम ठाकुरगंज इलाके के फरीदीपुर में पहुंची. वहां पर दो घरों मे सर्च ऑपरेशन किया गया. यूपी एटीएस के साथ लोकल पुलिस भी रेड में शामिल रही. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों में भी पुलिस तैनात की गई थी.  सूत्रों के मुताबिक छोटे ब्लास्ट की वजह से UP-ATS को इन आतंकियों के बारे में सुराग मिला. ربح المال مجانا आशंका है कि इलाके में कुछ और आतंकी भी छिपे हो सकते हैं. आतंकियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर के पुलिस अफसरों ने भी यूपी पुलिस से संपर्क साधा है. इधर यूपी ATS का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Related Articles

Back to top button