Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रशासन हुआ मेहरबान, नमक,दाल और सरसों का तेल कोटे पर मिलेगा मुफ्त।

प्रयागराज। सरकार ने गरीबों के भोजन पानी का बंदोबस्त करने का निर्देश जारी किया है जिसमें अब सरकारी राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल के अलावा नमक,दाल और सरसों का तेल भी मुफ्त में मिलेगा। इन तीनों खाद्य पदार्थों का वितरण दिसंबर में नियमित वितरित होने वाले राशन के साथ होगा।दाल, नमक और तेल का आवंटन किया जा चुका है। तीनों खाद्य पदार्थ यूनिट के अनुसार नहीं राशन कार्ड के अनुसार किया जाएगा।

जिले में 10.50 लाख से अधिक कार्ड धारकों की संख्या है। इसमें से लगभग 88 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारक हैं। जिले में सरकारी राशन की दुकान 2197 है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति माह सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। इसी योजना के तहत पहली बार नमक, तेल और सरसों का तेल भी वितरित किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि सभी कार्ड धारकों को दिसंबर के पहले सप्ताह से वितरण शुरू हो जाएगा। कोटेदारों को नियम के अनुसार राशन के साथ तीनों खाद्य पदार्थों को वितरित करने को कहा जा चुका है। लापरवाही करने वाले कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सभी कोटेदारों को पहले ही कड़ी हिदायत दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button