Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना पर नियंत्रण के बाद अब वायरल रोगों पर लगाम कसने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य में कोविड -19 संक्रमण को नियंत्रित किया गया है, लेकिन बारिश के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखे जाने चाहिए।

ऐसे में संचारी और वायरल रोगों को देखते हुए कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अस्पतालों में हर स्तर पर संचारी रोगों के इलाज के लिए दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए।

योगी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन और फॉगिंग का काम किया जाए और जलभराव रोकने के व्यापक इंतजाम किए जाएं।

Related Articles

Back to top button