Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsझारखंडराज्यराष्ट्रीय

CM सोरेन की अपील- Naxalite Area में केंद्रीय सुरक्षा बालो की तैनाती का व्यय राज्यों पर न डाला जाये

नयी दिल्ली-  झारखंड के जिन इलाकों में नक्सलवाद का आतंक फैला है उन स्थानों पर केंद्र सरकार की ओर से तैनात सुरक्षा बल का खर्च राज्य सरकार के अधीन होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि राज्य में वाम-चरमपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर खर्च किये गए 10 हजार करोड़ रुपये को माफ कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह सही नहीं है कि इसके लिए राज्य सरकार से पैसा वसूला जाए।

झारखंड सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सोरेन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई एक बैठक में कहा कि वाम-चरमपंथ की समस्या केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे बताया गया कि झारखंड में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए अब तक गृह मंत्रालय की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये का बिल दिया गया है। मेरा अनुरोध है कि इस बिल को माफ कर दिया जाए और केंद्र सरकार भविष्य में ऐसे बिल राज्य सरकार को नहीं भेजे।’ सोरेन ने कहा कि सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर चलते हुए इस समस्या से केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर लड़ना है

Related Articles

Back to top button