Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
उत्तर प्रदेशराज्य

एआरपी रणधीर सिंह ने परिषदीय विद्यालय पचासा में किया सहयोगात्मक पर्यवेक्षण

कौशाम्बी।  वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 के कारण बच्चे विद्यालय में नहीं आ रहे हैं किंतु बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री की पहुंच सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का संचालन किया जा रहा है । मिशन प्रेरणा एवं ई पाठशाला संचालन के अंतर्गत समस्त कार्यों के सफल संचालन एवं विद्यालयों में शिक्षकों की हैंडहोल्डिंग तथा ऑनसाइट शैक्षिक सपोर्ट के लिए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है।
इसी क्रम में मंगलवार को कड़ा ब्लॉक के एआरपी रणधीर सिंह ने   परिषदीय विद्यालय पचासा का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।
सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान एआरपी रणधीर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पचासा में शिक्षकों से अलग-अलग कक्षाओं में व्हाट्सएप ग्रुप निर्मित कर ई पाठशाला का संचालन करने, मुहल्ला कक्षाओं का संचालन करने , प्रेरेड़ा साथी के माध्यम से किए जा रहे कार्य , प्रत्येक शनिवार को बच्चों से क्विज अभ्यास, विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय निर्माण सहित अन्य कई विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई।
सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक रेनू सिंह द्वारा आदेश पंजिका निर्मित कर सभी अध्यापकों के समान कार्य का आवंटन करते हुए कार्य करने व विद्यालय के सभी अध्यापकों के आपसी सामंजस्य की एआरपी ने  प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button