Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

चुनावी रैली की गहमागहमी को बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली आज

नॉएडा: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में भागीदारी बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में आने के लिए तैयार है साल के प्रारंभ में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए आम आदमी पार्टी जगह जगह अपनी रैलियां कर रही है आगामी चुनाव के मद्देनजर आज तिरंगा रैली आम आदमी पार्टी निकाल रही है यह
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। आप की जिला इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा, ”दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह बुधवार को गौतम बौद्ध नगर के नोएडा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।” पार्टी की गौतम बुद्ध नगर इकाई के प्रवक्ता और महासचिव संजीव निगम ने कहा, ‘इस मुहिम का उद्देश्य आप द्वारा परिभाषित देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को आम लोगों तक पहुंचाना है।

लखनऊ और आगरा में अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा नीत सरकारों पर निशाना साधा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभा के दौरान कोविड​​-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के लिए आगरा में आप पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button