Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में हुई अलग अलग दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चिकित्सक ने तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मड़ियाहूं कोतवाली के बेलवा गाँव निवासी अखिलेश कुमार 21 पुत्र लालबहादुर उसी गाँव के मनीष गौतम 19 पुत्र सूबेदार और मछलीशहर नगर के कृपाशंकर नगर निवासी बलराम 20 वर्ष गुरुवार सुबह तीनो एक ही बाइक से मछलीशहर से बेलवा जा रहे थे। अभी तीनो कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चैराहे के निकट पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों गिर पड़े। राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी भिजवाया। जहाँ चिकित्सक ने बलराम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी प्रकार मीरगंज थाना क्षेत्र के शशिकला 34 पत्नी विनोद तिवारी निवासी अलापुर मीरगंज बाइक से बंधवा बाजार आयी थी। वहाँ से लौटते समय गाँव के निकट वह भी बाइक से सड़क पर गई। एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी लाया गया जहाँ से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह सिकरारा थाना क्षेत्र के तोफापुर गाँव निवासी पवन कुमार 23 सुबह सड़क पर टहलने निकले थे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। उनका भी ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अल्फेपुर गाँव निवासी शेखर कुमार 25 भी निजी कार्य से मछलीशहर आये थे जहाँ उन्हें भी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

Related Articles

Back to top button