Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राष्ट्रीय

अखिलेश पर नरेंद्र मोदी का निशाना, कहा- 2017 से पहले कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार का इत्र छिड़क रखा था

कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवर को कानपुर के दौरे पर रहे. उन्होंने आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह के बाद कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया.

PM मोदी ने कानपुर में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते दिनों कानपुर में बक्से भर-भरके नोट मिले हैं. इसके बाद भी ये यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है. असल में वर्ष 2017 से पहले कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार का इत्र पूरे यूपी में छिड़क रखा था. लेकिन अब वो मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं और क्रेडिट लेने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. नोटों का जो पहाड़ पूरे देश ने देखा, वही उनकी उपलब्धि है. वही उनकी सच्चाई है. यूपी के लोग सब देख रहे हैं, सब समझ रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा, यूपी में पहले जो सरकारें रहीं, ‘उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गए. अब योगी जी की सरकार, कानून व्यवस्था का राज वापस लाई है. इसलिए यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं.’

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी से, पूरी जवाबदेही के साथ यूपी को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है. डबल इंजन की सरकार बड़े लक्ष्य तय करना और उन्हें पूरा करना जानती है. कौन सोच सकता था कि यूपी में बिजली के उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन तक में सुधार हो सकता है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डबल इंजन की सरकार यूपी की जरूरतों को समझते हुए, दमदार काम कर रही है. यूपी के करोड़ों घरों में पहले पाइप से पानी नहीं पहुंचता था. आज हम हर घर जल मिशन से, यूपी के हर घर तक साफ पानी पहुंचाने में जुटे हैं.’

प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा, ‘दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्से का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया. राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है. इसलिए हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘साल 2014 से पहले, यूपी में जितनी मेट्रो चलती थी, उसकी कुल लंबाई थी 9 किलोमीटर. साल 2014 से लेकर 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई बढ़कर हुई कुल 18 किलोमीटर. आज कानपुर मेट्रो (Kanpur Metro) को मिला दें तो यूपी में मेट्रो की लंबाई अब 90 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है.’

Related Articles

Back to top button