Breaking
नॉएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शनों के चलते योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमिटीदेश के वीर सपूत–शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को 25वी पुण्यतिथि की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गईभाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर अन्याय कर रही है- अखिलेशEarly News Hindi Daily E-Paper 14 April 2026Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगेWomen’s Reservation पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- 16 April से संसद इतिहास रचने को तैयारआईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार
अंतर्राष्ट्रीय

इंडियन डॉक्टर ने पत्र लिखकर बयां की स्थिति; जान बचाने की लगाई गुहार, नहीं थम रही हिंसा साउथ अफ्रीका में

डरबन। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में जारी हिंसा में भारतीयों (Indians) को भी निशाना बनाया जा रहा है. पिछले कई दिनों से अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में हिंसा भड़की हुई है, जिसमें अब तक 70 लोग मारे जा चुके हैं. दंगाई लोगों के घर, दुकानों को लूट रहे हैं, शॉपिंग मॉल्स में तोड़फोड़ कर रहे हैं. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दक्षिण अफ्रीका में फूड सप्लाई बाधित हो गई है, जिसके चलते लोगों के सामने खाने-पीने का संकट भी खड़ा हो गया है.

साउथ अफ्रीका में रहने वाले डॉक्टर ने संपादक के नाम पत्र में लिखा है, ‘आज यह पत्र लिखते समय मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित रहूंगा या नहीं. मैं एक युवा भारतीय हूं, जिसके पूर्वज भारत से यहां आकर बस गए थे. मैं डरबन में रहता हूं और पेशे से डॉक्टर हूं. यहां जारी हिंसा में भारतीयों को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है’.

डॉक्टर ने आगे लिखा है, ‘दंगाइयों ने मॉल और राशन की दुकानों को आग के हवाले कर दिया है. पेट्रोल स्टेशनों और कम्युनिकेशन टावरों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को कहीं से सहायता न मिले. मैं और मेरे जैसे अन्य डॉक्टर अपने मरीजों को देखने अस्पताल तक नहीं जा पा रहे हैं, जो कोरोना से भी ज्यादा बुरी स्थिति का सामना कर रहे हैं. कृपया हमारी मदद करें’.

पत्र में यह भी बताया गया है कि Durban और KwaZulu-Natal में नरसंहार की योजना बनाई गई है. डॉक्टर के मुताबिक, कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. ऐसे में हमारा दक्षिण अफ्रीका से बाहर निकलना संभव नहीं हो पा रहा है. उन्होंने लिखा है, ‘कृपया हमारी मदद करें, हमारे लिए दुआ करें. पता नहीं ये नेटवर्क और इंटरनेट कब बंद हो जाए. मैं अपने देश से प्यार करता हूं, लेकिन बुरे लोग हमें चोट पहुंचाने के लिए अच्छे लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं’.

Related Articles

Back to top button