Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsदिल्ली/एनसीआरराज्य

आठ लाख के इनामी गैंगेस्टर को पुलिस ने कोर्ट में किया ढेर, वकीलों के भेष में आए थे बदमाश

लखनऊ/दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज दिनदहाड़े हुई गैंगवार में वकीलों के वेश में आए शूटरों ने अंधाधुध फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे वकील की वेशभूषा में कोर्ट परिसर में आए थे। इस दौरान हत्यारों और पुलिस की स्पेशल सेल के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश भी मौके पर ही ढेर हो गए। दिल्ली के शातिर बदमाश जितेंद्र गोगी पर कई हत्याएं, एक्सटॉर्शन, पुलिस पर हमला करने के मामले समेत कई मामले दर्ज थे। दिल्ली पुलिस ने गोगी को पिछले साल हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उस पर करीब 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी (रोहिणी) प्रणव तयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज दिन में पेशी के दौरान रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। इस दौरान स्पेशल सेल के जवान भी उसकी सुरक्षा में तैनात थे। कोर्ट परिसर के अंदर वकीलों के भेष में आए करीब 3 बदमाशों ने जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्पेशल सेल के जवानों के साथ वकीलों के भेष में आये बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक बदमाश की पहचान राहुल के रूप में हुई है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी ने बताया कि दोनों हत्यारे टिल्लू गैंग के सदस्य हैं और टिल्लू गैंग और जितेंद्र गोगी गैंग के बीच में काफी लंबे समय से गैंगवार चल रही है। मृत एक बदमाश की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि दोनों हत्यारे टिल्लू गैंग के सदस्य हैं और टिल्लू गैंग और जितेंद्र गोगी गैंग के बीच में काफी लंबे समय से गैंगवार चल रही है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। गोलीबारी के दौरान कोर्ट में मौजूद महिला इंटर्न वकील भी गोली लगने से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुनील उर्फ टिल्लू और गोगी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों गैंग के दर्जनों लोग गैंगवार में मारे जा चुके हैं। ताजपुरिया गांव का टिल्लू और अलीपुर गांव का गोगी कभी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों के अलग-अलग गैंग है। गोगी गैंग का दक्षिणी पश्चिमी द्वारका, बाहरी रोहिणी, उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें हाथ है।कुछ गैंगवारों में 50 से 100 राउंड तक फायरिंग तक के आरोप इस गैंग पर लग चुके हैं।

Related Articles

Back to top button