Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsराष्ट्रीय

यात्रीगण ध्यान दें,16 प्रमुख ट्रेनों मे बहाल हुई खाने पीने की सुविधा ।

राजधानी देहरादून से नई दिल्ली और काठगोदाम जाने और आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आईआरसीटीसी की ओर से 16 प्रमुख ट्रेनों में आज सोमवार से यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलने लगेगी।इसके अलावा देहरादून- नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को पांच दिसंबर से खान-पान की सुविधा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। स्थितियां सामान्य होने पर चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन एहतियाती तौर पर यात्रियों को खान-पान समेत तमाम सुविधाओं को हटा लिया गया।

अब रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस, भोपाल, लखनऊ, अजमेर, चंडीगढ़, अमृतसर को जाने वाली तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस, पुणे दूरंतो एक्सप्रेस, एर्नाकुलम दूरंतो एक्सप्रेस, वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस जैसी वीवीआइपी ट्रेनों में खान-पान की सुविधा बहाल करने का फैसला लिया है।

इतने में मिलेगी चाय की प्याली
रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों में खान-पान की सुविधा फिर से बहाल किए जाने के बाद आईआरसीटीसी की ओर से खाने पीने की चीजों को लेकर नई दरें भी लागू कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जहां ट्रेनों के प्रथम श्रेणी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सुबह की चाय 35 रुपये, नाश्ता 140 रुपये, दोपहर और रात का भोजन 245 रुपये और शाम की चाय 140 रुपये में मिलेगी। वहीं द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सुबह की चाय 20 रुपए, नाश्ता 105 रुपये, दोपहर और शाम का भोजन 185 रुपए और शाम की चाय के लिए 90 रुपये का भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button