Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
मनोरंजन

अभिनेता रितेश देशमुख को सबके सामने कहा गुंडा, बदले में दिया यह जवाब

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे इंसान हैं और इस बात का सबूत उनके हाल के एक वीडियो में देखने को मिला. एक्टर को एक बुजुर्ग ने गुंडा तक बोल दिया लेकिन बड़ी शांति से बात को संभालते हुए रितेश उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहते रहे.

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भले ही फिल्मों से अभी कुछ समय के लिए दूर चल रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं. कभी वीडियो के जरिए तो कभी किसी पोस्ट के जरिए वे फैन्स के साथ टच में रहते हैं. रितेश का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो इस बात का सबूत है कि वे कितने डाउन टू अर्थ हैं.

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh Video) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने लगे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग अंकल रितेश देशमुख से मिलने के बाद बहुत खुश हैं और वे उनसे हाथ मिलाने के बाद उन्हें अपना मास्क हटाने के लिए कहते हैं. जब रितेश अपना मास्क हटाते हैं तो अंकल कहते हैं कि वे गुंडे की तरह दिख रहे हैं. अंकल के यह कहने के बावजूद रितेश बार-बार उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं.

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. रितेश देशमुख की लास्ट रिलीज फिल्म ‘बागी 3’ थी. रितेश सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का भी हिस्सा हैं.

Related Articles

Back to top button