Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

IPL में 14 करोड़ का बिका, ये प्लेयर टीम में मिली एकदम से जगह धोनी से क्या है कनेक्शन? -जाने

 

अर्ली स्पोर्ट: सेलेक्टर्स ने जिम्बाब्वे दौरे  के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया. इस दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज प्लेयर्स को आराम दिया गया है. वहीं, इस टूर पर भारतीय टीम में 6 महीने के बाद एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है. ये खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का खास माना जाता है. आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में.

इस खिलाड़ी की हुई वापसी 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर दीपक चाहर (Deepak Chahar) की जिम्बाब्वे दौरे पर वापसी हुई है. दीपक चाहर चोट की वजह से पूरी आईपीएल से बाहर हो गए थे. पिछले 6 महीने से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. दीपक चाहर ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 20 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. चाहर कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर प्लेयर हैं.

Dhoni के हैं खास 

दीपक चाहर (Deepak Chahar) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेलते हैं.  उन्होंने आईपीएल (IPL) 2021 में कुल 15 मैचों में 14 विकेट लिए थे. जब भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को विकेट की जरूरत होती थी. तब वह चाहर का नंबर घुमा देते थे. चाहर ने आईपीएल (IPL) के कुल 69 मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को सीएसके टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.

टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज 

दीपक चाहर (Deepak Chahar) अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. डेथ ओवर्स में वह कातिलाना गेंदबाजी के साथ विकेट निकालकर देते हैं. चाहर गेंदबाजी के साथ-साथ धाकड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. टी20 क्रिकेट में वह भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. चाहर ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ मैच में 6 विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.

Related Articles

Back to top button