Breaking
Realme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौतभारत को रूस से मिला चौथा S-400 स्क्वाड्रन, जानें कैसे बढ़ेगी ताकतहैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहररणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने असहयोग का फैसला लिया वापसट्रेड एक्ट ‘सेक्शन 301’ के तहत भारत और चीन पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्तावखोड़ा में 2 अवैध मदरसे सील, तीसरे पर कार्रवाई
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की एलोवेरा विलेज की तारीफ, जानिए क्या है खास

रांचीः रांची के देवरी गांव को एलोवेरा विलेज के नाम से भी जाना जाने लगा है. गांव को यह नाम यहाँ रहने वाली एक महिला के कारण मिला है जिसने यहां पर एलोवेरा की खेती को इस प्रकार किया कि इस विलेज के नाम को ही बदल कर रख दिया. रांची के देवरी गांव की रहने वाली महिला मंजू कच्छप ने गांव की कायाकल्प कर दी है. उन्होंने रांची बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर के aloevera की खेती शुरू की. एलोवेरा की खेती से इन्होंने अपना ही नहीं बल्कि गांव का भी नाम रोशन किया है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने झारखंड के एलोवेरा विलेज की चर्चा की. उन्होंने कहा कि रांची के सतीश जी ने उन्हें पत्र के माध्यम से रांची के कांके स्थित एलोवेरा विलेज के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रांची के देवरी गांव की रहने वाली महिला मंजू कच्छप ने गांव को एलोवेरा विलेज में तब्दील कर दिया है. उन्होंने रांची बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षण लेकर गांव में एलोवेरा की खेती शुरू की. उनके साथ 40 महिलाओं की टीम है. जो कई एकड़ में एलोवेरा की खेती कर रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एलोवेरा की खेती से ये महिलाएं समाज को स्वस्थ कर रही हैं. कोरोना काल में भी इनकी आमदनी नहीं घटी क्योंकि सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों ने इनसे सीधे संपर्क किया. इन महिलाओं ने एक मिसाल कायम किया है.

बता दें कि रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है नगड़ी प्रखंड का देवरी गांव. आज देवरी गांव किसी परिचय का मोहताज नहीं है. झारखंड में एलोवेरा विलेज (Aloe Vera Village) के नाम से पहचान बना चुके इस गांव में बदलाव की कहानी भी बहुत पुरानी नहीं है. इसे यह पहचान दिलाई है मंजू कच्छप (Manju Kachhap) ने.

Related Articles

Back to top button