Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

खास ऑफर,13000 रू सस्ते फोन पर 5 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट अलग।

नई दिल्ली :अमेजन इंडिया पर इस फोन को आप 13 हजार रुपये तक की छूट पर खरीद सकते हैं। छूट के बाद इसकी कीमत 49,999 रुपये से घटकर 36,999 रुपये हो गई है।OnePlus 9 5G को बंपर छूट के साथ खरीदने का शानदार मौका है। अमेजन पर खास ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 5 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। इस फोन को खरीदते वक्त अगर आप ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 8 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
इन दोनों ऑफर को मिलाकर आप वनप्लस 9 5G को 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं, तो आपको कुछ सिलेक्टेड वेरियंट्स पर 5 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। ये धमाकेदार ऑफर फोन के दोनों वेरियंट्स यानी 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी के लिए उपलब्ध है
वनप्लस 9 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन दो वेरियंट- 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की खास बात है कि इसमें आपको 15 वॉट की फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Related Articles

Back to top button