Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
स्पोर्ट्स

बजरंग पुनिअ ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दिखाया दम

नई दिल्ली। भारत के रेसलर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कमाल कर दिया है. उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत के बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और कजाकिस्तान के D. Niyazbekov आमने सामने हैं. शुरुआती मिनटों में दोनों खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन दिखा रहे थे और किसी भी खिलाड़ी ने कोई प्वांइट नहीं लिया. लेकिन बजरंग ने लगातार कोशिश की और 1 अंक ले लिया है. कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने काफी कोशिश की लेकिन पूनिया ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया और पहले पीरियड में बजरंग 2-0 से आगे हो गए. दूसरे पीरियड में पूनिया ने शानदार तरीके से 4 अंक लिए और गेम में बढ़त बना ली. आखिर में बजरंग ने कमाल ही कर दिया, उन्होंने विरोधी को एक भी अंक नहीं लेने दिया और 8-0 से मैच जीत लिया.

बता दें कि अब टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत ने कुल 6 मेडल जीत लिए है. 

बजरंग ने इस मुकाबले की शुरुआत बेहतर तरीके से की और एक अंक हासिल किया, लेकिन हाजी ने तुरंत वापसी कर चार अंक बटोरे. बजरंग पहले पीरियड में 1-4 से पिछड़ गए. दूसरे पीरियड में भी हाजी बजरंग पर पूरी तरह भारी पड़े और चार अंक हासिल किए. बजरंग ने हालांकि फिर दो अंक बटोरे और अंकों का फासला कम करने की कोशिश की। लेकिन हाजी ने फिर उन्हें चित्त कर एक अंक लिया.

बजरंग ने इसके बाद दो अंक लिए और इस वक्त मुकाबला कठिन लगने लगा. हालांकि, हाजी ने फिर दो और अंक हासिल कर लिए. हाजी ने एक और अंक लेकर मुकाबला एकतरफा बनाकर जीत दर्ज की. दूसरे पीरियड में हाजी ने 8-4 की बढ़त बनाई. बजरंग भारत की टोक्यो ओलंपिक में सबसे बड़ी पदक उम्मीद में से एक थे लेकिन उनसे स्वर्ण पदक लाने का सपना टूट गया. हालांकि उनके पास अभी भी कांस्य पदक लाने का अवसर है.

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के क्वार्टर फाइनल में बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) का सामना ईरान (Iran) मोर्तेजा गैसी चेका (Morteza Ghiasi Cheka) से हुआ. बजरंग ने मुतर्जा घियासी चेका को 2-1 से हराया. टोक्यो में भारत के लिए पदक के दावेदार बजरंग को विक्ट्री बाई फॉल के आधार पर जीत मिली. पहले पीरियड की समाप्ति के बाद एशियाई खेल चैम्पियन बजरंग 0-1 से पीछे थे लेकिन दूसरे क्वार्टर में 2 अंक लेकर वह 2-1 से आगे हो गए. अंतिम एक मिनट में बजरंग ने अपना दांव खेला और ईरानी पहलवान को चित्त कर दिया.

बजरंग एक मुश्किल जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे. इस मुकाबले में बजरंग का सामना किर्गिस्तान के इरनाजार अकमातालेव से था. अंतिम स्कोर 3-3 रहा लेकिन चूंकी वह पहले पीरियड में अधिक अंक जुटाने में सफल रहे, लिहाजा विजेता करार दिए गए थे.

Related Articles

Back to top button