Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
स्पोर्ट्स

पाकिस्तान ने ऊँचा रखा जीत का परचम, आसानी से हराया स्कॉटलैंड को ।

टी20 वर्ड कप दुबई : पाकिस्तानी टीम का बल्ला कमाल का प्रदर्शन जारी रखे है. अपने आखिरी लीग मैच में भी उम्मीद के खिलाफ नही गये पाकिस्तानी,स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा,पाकिस्तान को इस मैच में भी जीत मिली और उसने स्कॉटलैंड को आसानी से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए, जवाब में स्कॉटिश टीम लक्ष्य के आसपास तक नहीं पहुंच पाई. स्कॉटलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 117 रन बनाए और वो 72 रनों से मैच हारी.
पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, वहीं अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने महज 18 गेंदों में 54 रन बनाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. शोएब मलिक को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. गेंदबाजी की बात करें तो शादाब खान ने महज 14 रन देकर 2 विकेट लिए.

पाकिस्तान ने लगातार पांच जीत के साथ ग्रुप 2 में टॉप किया है और अब उसका सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप 1 में नंबर 2 पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया से होगा. ये मुकाबला दुबई में 11 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. दोनों की टक्कर 10 नवंबर को होगी ।

पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसकी शुरुआत बेहद धीमी रही. मोहम्मद रिजवान 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट हमजा ताहिर ने लिया. इसके बाद फखर जमां भी 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन दूसरे छोर पर बाबर आजम क्रीज पर डटे रहे. इसके बाद चौथे नंबर पर उतरे मोहम्मद हफीज ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हफीज ने 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. बाबर आजम ने लगातार तीसरा और टूर्नामेंट में चौथा अर्धशतक जड़ा. पाकिस्तानी टीम ने अंतिम ओवरों में स्कॉटलैंड पर धावा बोल दिया. शोएब मलिक ने सिर्फ 18 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 77 रन जबकि अंतिम आठ ओवर में 114 रन जोड़े. मलिक की आक्रामकता का अंदाजा अंतिम ओवर में बने 26 रन से लगाया जा सकता है जिसमें उन्हाोंने तीन छक्के और एक चौका जड़ा.

स्कॉटलैंड की शुरुआत भी बेहद धीमी रही. जॉर्ज मंसी और कप्तान कोएट्जर पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे फंसे हुए नजर आए. कोएट्जर 16 गेंदों में 8 और मंसी 31 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. मैथ्यू क्रॉस भी 8 गेंद में 5 रन बना पाए. रिची बैरिंगटन ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली और वो अंत तक नाबाद रहे.

Related Articles

Back to top button