Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking NewsMain slideमनोरंजन

मशहूर गायक अरिजीत सिंह: संगीत नहीं छोड़ा है , क्यों बोले एक ‘टूटे हुए सिस्टम’ को ठुकराया है

अर्ली न्यूज़ बॉलीवुड/ मुंबई।  सफलता के शिखर पर शिखर पर बैठे अरिजीत सिंह का कहना है प्लेबैक सिंगिंग से दूर हो रहे हैं  यह कोई  संन्यास नहीं बल्कि एक ‘पावर मूव’ है। 38 वर्षीय अरिजीत सिंह ने घोषणा की है कि वे प्लेबैक सिंगिंग से दूर हो रहे हैं। उनका यह बयान पलक झपकते ही वायरल हो गया, लेकिन इस बयान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि उन्होंने ‘प्लेबैक इंडस्ट्री’ छोड़ने की बात कही है, ‘म्यूज़िक’ छोड़ने की नहीं। और यही वह अंतर है जहाँ एक कलाकार की असली ताकत छिपी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार , 38 वर्षीय अरिजीत ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में 700 से ज़्यादा गाने गाये हैं। उनका करियर एक रियलिटी सिंगिंग शो से शुरू हुआ था, जिसे वह जीते भी नहीं थे। इसके बाद उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक मिलने में पूरे आठ साल लग गए – 2013 की हिट फिल्म आशिकी 2 का गाना ‘तुम ही हो’। बाकी, जैसा कि कहते हैं, इतिहास है। सिवाय इसके कि अब, इतिहास को जानबूझकर, सोच-समझकर और बिना किसी माफी के रोका गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button