Breaking
अयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीयहेल्थ

ब्रिटेन जा रहे Fully Vaccinated भारतीयों को भी रहना होगा Quarantine

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा में नया नियम लागू किये है जिसके अनुसार अब भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में क्वारंटाइन तो रहना ही पड़ेगा, साथ ही वैक्सीनेटेड भी नहीं माना जाएगा । ब्रिटेन सरकार ने ये बदलाव सुरक्षा के मद्देनजर किया है, जिसके तहत अब दोनों डोज लगवा चुके भारतीय लोगों को वहां वैक्‍सीनेटेड नहीं माना जाएगा।

वहीं उन्हें 10 दिनों के क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता की ओर जारी बयान में बताया गया कि ब्रिटेन जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। यह घोषणा सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए लोगों को सुरक्षित और फिर से अधिक स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाने के लिए एक कदम है।

नए बदलाव के साथ ही उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हम भारत में एक सार्थक सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय द्वारा टीके लगाए गए लोगों के वैक्सीन सर्टिफिकेट का यूके में मान्यता का विस्तार कैसे कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक यूके की यात्रा करने से तीन दिन पहले कोविड -19 टेस्ट कराएं। फिर वहां पहुंचने के दूसरे और 8वें दिन कोरोना जांच कराना जरूरी होगा। फिर 10 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। यात्री ‘टेस्ट टू रिलीज’ सर्विस के तहत होम क्वारंटाइन को लगभग 5 दिनों तक छोटा करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ब्रिटेन सरकार के अनुसार कोई व्यक्ति को अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, यूएई, भारत, तुर्की, जॉर्डन, थाईलैंड, रूस सहित अन्य देशों में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है, तो वहां उनको गैर-टीकाकरण यानी वैक्‍सीनेटेड नहीं माना जाएगा। उन्हें यूके पहुंचने पर क्वारंटाइन के नियमों की सख्ती से पालन करनी होगी। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके तहत वहां की सरकार ने यात्रा के नियमों में बदलाव किया है।

Related Articles

Back to top button