Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

टाटा को हुआ 7 फीसदी का बड़ा घाटा ,झुनझुनवाला की टाइटन का शेयर गिरे|

नई दिल्ली : शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच, रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है , क्योंकि उनके स्टॉक पोर्टफोलियो को भारी झटका लगा है. भारत में शेयर बाजार की इस बड़ी गिरावट में, दिग्गज निवेशकों को भी घाटा हुआ है. बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की पसंदीदा टाइटन कंपनी का शेयर शुक्रवार को करीब 4.37 फीसदी गिर गया. इस हफ्ते टाटा की इस कंपनी के शेयर में करीब सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत में क्रैश से राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ में इस हफ्ते करीब 753 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है. टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत के इतिहास के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के शेयर की कीमत करीब 2374 रुपये से गिरकर 2293 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई.
शेयर बाजार के इस क्रैश में करीब 105 रुपये का इंट्रा डे लॉस या करीब 4.40 फीसदी की गिरावट आई है. पिछळे एक हफ्ते में, टाइटन कंपनी के शेयर 2467 रुपये से गिरकर 2293 रुपये पर पहुंच गए, जिससे इस अवधि में 174 रुपये प्रति शेयर की गिरावट या करीब 7 फीसदी का घाटा देखा गया है.

जुलाई से सितंबर 2021 की तिमाही के लिए टाइटन कंपनी के टाइटन कंपनी शेयरहोल्डिंग  पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की टाटा ग्रुप की इस कंपनी में शेयरहोल्डिंग है. राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 3,37,60,395 शेयर हैं, जो कंपनी के कुल जारी कैपिटल का 3.80 फीसदी है. रेखा झुनझुनवाला के कंपनी में 95,40,575 शेयर या 1.07 फीसदी हिस्सेदारी है. तो, राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला के पास साथ मिलाकर कंपनी के 4,33,00,970 शेयर हैं या कंपनी में उनकी संयुक्त रूप से 4.87 फीसदी हिस्सेदारी है.

कितनी हुई शेयर की कीमत?
टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत इस हफ्ते गिरकर 174 रुपये पर पहुंच गई. टाइटन कंपनी के शेयरों में इस गिरावट से राकेश झुनझुनवाला को होने वाला कुल नुकसान करीब 753 करोड़ रुपये पर रहा.

आपको बता दें कि सितंबर तिमाही में झुनझुनवाला ने Tata Communications में अपना निवेश बढ़ाया है. कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, झुनझुनवाला की हिस्सेदारी कंपनी में 1.04 फीसदी से बढ़कर 1.08 फीसदी पर पहुंच गई है. झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के नाम पर इस कंपनी में निवेश किया है. उनके पास कंपनी के 30 लाख 75 हजार 687 शेयर्स हैं. जून तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 29 लाख 50 हजार 687 शेयर्स थे.

Related Articles

Back to top button