Breaking
बांग्लादेश चुनाव- बांग्लादेश में BNP ने जमात-ए-इस्लामी को पछाड़ा,PM मोदी ने बधाई ,भारत के साथ हो सकते हैं दोस्ताना रिश्ते ?बांग्लादेश: चुनाव की पूर्व संध्या पर हिंदू युवक की हाथ-पैर बंधे हत्या, शरीर पर मिले गहरे घावUN की रिपोर्ट में रेड फोर्ट कार ब्लास्ट में आया जैश-ए-मोहम्मद का नामयोगी सरकार कार्यकाल का अंतिम बजट पेश, 9 लाख करोड़ का बजट, रोजगार पर फोकसओम बिरला के खिलाफ नोटिस में मिली खामी, विपक्ष का सदन से वाकआउटअमेरिका से डील नहीं ढील हुई है-अखिलेशकुछ अवसरवादी राम को भूल जाते है-योगीलोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिसकेन्या में पड़ा सूखा, मंडेरा जिले में ‘चेतावनी’ स्तर पर पहुंचा संकटपुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, कहा- ‘अब तक नहीं हुई है प्रकाशित’
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

U-19 World Cup के सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में शानदार प्रदर्शन

अर्ली न्यूज़ स्पोर्ट।

हरारे में चल रहे अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने 310 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी अहम रही। अफगानिस्तान के दो शतकों के बावजूद, भारतीय टीम ने रनचेज़ में शानदार नियंत्रण दिखाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने भारत के सामने 310 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। मौजूद जानकारी के अनुसार, फैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नयाज़ई ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और आख़िरी दस ओवरों में 100 से ज़्यादा रन जोड़कर भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया।

गौरतलब है कि भारत की गेंदबाज़ी के शुरुआती ओवर काफ़ी कसे हुए रहे, लेकिन डेथ ओवर्स में अफगान बल्लेबाज़ों ने जोखिम उठाते हुए रन गति तेज़ की हैं। हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने अहम विकेट जरूर निकाले, लेकिन अफगानिस्तान मजबूत स्कोर तक पहुँचने में सफल रहा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज़ में शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में आत्मविश्वास भरी बल्लेबाज़ी करते हुए तेज़ अर्धशतक जमाया और पावरप्ले में ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उनके साथ एरन जॉर्ज ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सूर्यवंशी की 68 रनों की विस्फोटक पारी ने अफगान गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। कप्तान आयुष म्हात्रे और बाद में आए बल्लेबाज़ों ने रन गति को बनाए रखते हुए स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाया।

गौरतलब है कि भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा हैं और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। वहीं अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी।

मैच की मौजूदा स्थिति में भारत मज़बूत स्थिति में नज़र आ रहा हैं और यदि यही लय बनी रही, तो इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल की राह आसान हो सकती हैं।

 

Related Articles

Back to top button