Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

डीएम की ओर से सुनवाई किए जाने का यह तरीका बना चर्चा का विषय

बहराइच: जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की लोग जम कर प्रशंसा कर रहे हैं सुनवाई के दौरान एक विकलांग की सुनने के लिए अपनी कुर्सी छोड़ दी उन्होने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान लोक सेवक की वास्तविक परिभाषा को मूर्त रूप दे दिया। अपनी फरियाद लेकर आए एक दिव्यांग को सीढ़ियां चढ़ते देख जिलाधिकारी अपने कक्ष से निकल कर दौड़ते हुए सीढ़ियों पर ही उस दिव्यांग से मिलने पहुंचे, इससे न केवल कलेक्ट्रेट कर्मी हतप्रभ रह गए, बल्कि अचानक अपने सामने डीएम को खड़ा देख दिव्यांग उन्हें एक पल अपलक निहारता रहा।वास्तव में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा दोनों पैरों से दिव्यांग प्रार्थना पत्र लिए के आने को जद्दोजहद कर रहा है। उसकी तकलीफ डीएम से देखी नहीं गई, और वह जन सुनवाई को बीच में ही छोड़कर कक्ष से निकल पड़े। यह देख अन्य कर्मी भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े, अफसरों को डीएम का अचानक बदला रुख समझ में नहीं आ रहा था। तब तक डीएम दौड़ते हुए सीढ़ियों पर ही दिव्यांग के पास पहुंच चुके थे। उन्होंने दिव्यांग से प्रार्थना पत्र हाथ में लिया और समस्या पूछी। डीएम को अपने सामने पाकर दिव्यांग भी हतप्रभ था।

 

हुजूरपुर थाने के बड़ा गांव के मजरे तमोलीपुरवा निवासी तुलसीराम उर्फ लेंगड़ पुत्र सुंदरलाल ने बताया कि कुछ लोग उसके खेत में जबरन रास्ता कायम करते हुए उस पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। उसने प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराकर उचित कार्यवाई कराये जाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम की ओर से सुनवाई किए जाने का यह तरीका यहां चर्चा का विषय रहा है।

Related Articles

Back to top button