Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

चुनाव से पहले पाला बदलने का खेल शुरू

लखनऊ:चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल शुरू हो जाती है वैसे ही उत्तर प्रदेश में चुनाव आते ही कोई किसी पार्टी को छोड़ता है तो कोई किसी पार्टी को ज्वाइन करता है यह पाला बदलने का खेल शुरू से ही चलता चला आ रहा है। इसी क्रम में सपा में एक और सदस्य शामिल हो रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी (Ambika Chaudhary) और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्ला आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होंगे. शुक्रवार तक चर्चा थी कि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शनिवार को सपा में शामिल हो सकते हैं. لعبة الحظ الحقيقية आज ऐसा होने जा रहा है. لعبة ضومنه اون لاين للايفون सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिदायत पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के साथ लखनऊ में जमा हैं.

भाजपा ने साधा निशाना
इस पर यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि समाजवादियों की करनी और कथनी में फर्क है. कभी कहते हैं गुंडों को पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और आज वही काम करने जा रहे हैं. قمار اون لاين हालांकि, उनका कहना है कि वह कुछ भी तैयारी कर लें, विधानसभा चुनाव में भाजपा पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है.

बता दें कि हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले अंबिका चौधरी (Ambika Chaudhary) और आनंद चौधरी (Anand Chudhary) ने बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) से नाता तोड़ दिया थी. आनंद चौधरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा प्रत्याशी के रूप में जीते थे और सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया था. तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अंबिका चौधरी जल्द ही सपा में शामिल होंगे

Related Articles

Back to top button