Breaking
केन्या में पड़ा सूखा, मंडेरा जिले में ‘चेतावनी’ स्तर पर पहुंचा संकटपुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, कहा- ‘अब तक नहीं हुई है प्रकाशित’2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026
अंतर्राष्ट्रीय

कमला हैरिस और PM मोदी के बीच हुई वार्ता , US नेता ने किया था अनुरोध

 

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) से बात की. भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों और कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की.

हैरिस से चर्चा के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कुछ देर पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मैंने बात की. वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की मैं सराहना करता हूं.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले सहयोग और एकजुटता के लिए कमला हैरिस का शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझीदारी की संभावनाओं पर भी हमने चर्चा की.’

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिका भारत समेत एशिया के कई देशों को 70 लाख कोविड वैक्सीन देगा. एशिया के जिन देशों को टीके मिलेंगे उनमें भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, लाओस, पापुआ न्यू गिनी और ताइवान को भी वैक्सीन उपलब्ध कराएगा.

इससे पहले भारत ने कहा कि वह अमेरिकी टीका विनिर्माताओं के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद को लेकर संपर्क में है. देश में टीके के उत्पादन के लिए कच्चा माल और अन्य तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी प्रशासन से भी संवाद कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से सप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उनसे अमेरिकी कंपनियों से टीके की खरीद के बारे में सवाल पूछा गया था. टीके के निर्यात के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशों में टीकों की आपूर्ति के बारे में बात करना ठीक नहीं होगा, इस समय घरेलू मांग पर ध्यान है.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार टीका उत्पादन को बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है जिसमें घरेलू स्तर पर टीके का उत्पादन बढ़ाने तथा विदेशों से आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल हैं. बागची ने कहा कि हम मॉडर्ना, फाइजर जैसे अमेरिकी टीका विनिर्माताओं के साथ संपर्क बनाए हुए हैं. हम अमेरिकी प्रशासन के भी संपर्क में हैं ताकि भारत में टीके के उत्पादन के लिए कच्चे माल और अन्य तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

बागची ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान इस विषय को उठाया गया था. उन्होंने कहा, ‘तेजी से टीकाकरण के माध्यम से महामारी से निपटना हमारे साझा हित में है.’

Related Articles

Back to top button