Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेशभर में आयोजित ‘संपत्ति मेला’ में बढ़ती सहभागिता, FCFS योजना ने आकर्षित किया ध्यान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न जोनों में ‘संपत्ति मेला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन आवास आयुक्त के निर्देशों के क्रम में किया गया, जिसके तहत परिषद के संपत्ति प्रबंध कार्यालयों में अनिस्तारित संपत्तियों से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा परिषद की वर्तमान “FCFS के अंतर्गत उपलब्ध विशेष छूट” के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

संपत्ति मेला के दौरान आवंटन, रिफंड, नामांतरण, विक्रय विलेख, कब्जा प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित औपचारिकताओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आवंटियों एवं लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली एवं वाराणसी जोनों में संपत्ति मेला संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर FCFS के तहत मिल रही भारी छूट के बारे में जानने में आगंतुकों ने विशेष रुचि दिखाई। कई लोगों ने साइट विज़िट की तथा कुछ आगंतुकों ने फ्लैट्स की बुकिंग भी कराई।

आवास आयुक्त के निर्देशों के अनुरूप परिषद प्रत्येक माह के हर शनिवार को सभी जोनों में संपत्ति मेला आयोजित करती है, जिससे लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके और आवंटियों को आवश्यक सेवाएँ सुगमता से प्राप्त हों।

कार्यक्रम में आए आगंतुकों ने अपनी समस्याओं के त्वरित एवं सहज निस्तारण हेतु परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा परिषद की इस जनोपयोगी पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button