Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsस्पोर्ट्स

अगले साल वेस्टइंडीज में विश्व कप खेलेगी टीम इंडिया, आईसीसी ने दी जानकारी ।

नई दिल्ली :भारत की अंडर-19 टीम अगले साल वेस्टइंडीज में विश्व कप खेलेगी. आईसीसी ने इस विश्व कप के 14वें संस्करण के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. यह विश्व कप 14 जनवरी से पांच फरवरी के बीच खेला जाएगा.

इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे. भारत को इस विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ आयरलैंड, साउथ अफ्रीका और यूगांडा की टीमें हैं. भारत दो जगह अपने तीन मैच खेलेगा. 15 जनवरी को उसे गयाना में साउथ अफ्रीका का सामना करना है तो वहीं 19 जनवरी को त्रिनिदाद एंड टोबागो में आयरलैंड के खिलाफ उतरेगा. ग्रुप चरण के तीसरे और आखिरी मैच में भारत का सामना 22 जनवरी को यूंगांडा से होगा.

आईसीसी ने बताया है कि वह चार कैरिबियाई देशों- एंटिगा और बारबुडा, गयाना, सेंट किट्स एंड नेविस, त्रिनिदाद एंड टोबागो के 10 वेन्यू का इस्तेमाल करेगा. आईसीसी ने बताया है कि इस विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा नहीं लेगी क्योंकि उसने माइनर्स के लिए सख्त क्वारंटीन नियमों के कारण अपना नाम वापस ले लिया है. इस टीम की जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल किया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप-डी में रहेगी
इस विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात है. वहीं ग्रुप-बी में भारत, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका, यूगांडा है. ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को रखा गया है. ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज को जगह मिली है.पहला सेमीफाइनल एक फरवरी को एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल दो फरवरी को खेला जाएगा. फाइनल पांच फरवरी को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ही खेला जाएगा.
भारत को अंडर-19 विश्वकप में सबसे सफल टीम माना जाता है. भारत चार बार ये खिताब अपने नाम कर चुकी है. भारत ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में 2000 में, 2008 में विराट कोहली की कप्तानी, में 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में, 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ये विश्व कप जीता है. भारत ने 2020 में प्रियम गर्ग की कप्तानी में भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन बांग्लादेश से हार गई थी.

Related Articles

Back to top button