Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
एजुकेशन

एसआरएमसीईएम में आठ दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज आफ इन्जीनियरिंग एण्ड मैनेजमेण्ट, लखनऊ में एआईसीटीई अनुमोदित युनिवर्सल ह्युमन वैल्यजू विषय पर दिनांक 16.06.2026 से 23.06.2026 तक आठ दिवसीय मानव मूल्य आधारित फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम सत्र के प्रथम दिवस का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कालेज की अतिरिक्त अघिशासी निदेशिका व सह संस्थापिका मुख्य अतिथि माननीया इं. पूजा अग्रवाल जी की उपस्थित रही। उन्होंने अपने आर्शीवचन से उपस्थित सभी लोगों को अभिसिंचित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति की विरासत, परंपरा व वसुघैव कुटुम्बकम की भावना को जागृत रखने तथा उसके संवर्द्धन व पोषण का आह्वान किया तथा सभी कालेज फैकल्टी को छात्रों के भीतर नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर देने को कहा।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रायोजित आठ दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (यूएचवी) सार्वभौमिक मानवीय मूल्य-समग्र एवं मूल्य आधारित शिक्षा के प्रथम दिन विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के दौरान मानवीय मूल्यों, संबंधों एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण की चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास का संचार करना, परिवार के साथ सम्बन्धों की प्रतिबद्धता और समाज व प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व के भाव को समझने की क्षमताओं का विकास करना था। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कालेज के निदेशक महोदय ने एआईसीटीई के रिसोर्स पर्सन डा0 कुमार संभव, एवं को- फैसिलिटेटर डा0 हिमांशु कुमार राय का सम्मान करते हुए कालेज की समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा कालेज के एनसीसीआईपी एआईसीटीई रिजनल कोआर्डिनेटर प्रो0 गौरव मिश्र, लोकल प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डा0 इन्दू प्रभा सिंह, डा0 विनोद सिंह एवं वैल्यू एजूकेशन सेल की सदस्या प्रो0 स्निग्धा, प्रो0 अंकिता खरे, प्रो0 ब्लेसी एवं सदस्य प्रो0 प्रभात कुमार के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button