Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsलेख

एक एैसा भारतीय मंदिर जहाँ भगवान की जगह, होती हैं मुस्लिम महिला की पूजा ।

नई दिल्ली : विभिन्न प्रकार के रंगों और तरह तरह के लोगों से भरा हमारा देश, जिसमें एक ऐसा भी मंदिर जहां पर किसी देवी-देवता की जगह होती है एक मुस्लिम महिला की पूजा, ये सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूरी होगी मगर ये सब सच है। गुजरात के एक मंदिर में ऐसा ही होता है।
यहां गांववाले सिर झुकाकर उसे नमन करते हैं और दुवाएं लेने आते हैं। ये मंदिर डोला माता के नाम से मशहूर है। ग्रामीण बताते हैं कि लगभग 250 साल पहले यहां झूलासन गाँव पर आक्रांताओं का अटैक हुआ था। तब उस मुसलमान महिला ने उनका सामना किया। हालांकि, वो अधिक वक्त तक उनके सामने नहीं टिक पाई और वीरगति को प्राप्त हुई।

ऐसा बताया जाता है कि उसकी मौत के बाद वहां के निवासियों को उस स्थान पर केवल फूल ही मिले। माना जाने लगा कि वे फूल ही उसका मृत शरीर थे। तब से यहां उसकी पूजा होने लगी।

गांव के निवासियों ने बताया कि इस अजीबो-गरीब मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर के श्रद्धालु आते हैं। उस महिला के फूल देखकर गाँव वालों ने ही उस स्थान पर मंदिर का बनवाया था। तब से डोला को भगवान की तरह पूजा जाता है। वैसे तो राज्य में बहुत से हिन्दू मंदिर हैं। मगर जहां मुसलमान देवी की पूजा होती है, ऐसा यही एकलौता मंदिर है।

Related Articles

Back to top button