Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
उत्तर प्रदेश

 गृह राज्य मंत्री टेनी ने कहा तिकुनिया हत्या कांड के साज़िशकर्ताओं का होगा अंजाम बुरा |

लखीमपुर ; लखीमपुर में हुए हत्या कांड के बारे में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में जो घटना को अंजाम दिया गया ये विपक्ष की सोची समझी साजिश थी,घटना के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को मारने वाले लोग किसान नहीं थे। वे उस भीड़ में शामिल होकर मौके का फायदा उठाने वाले बाहर से बुलवाये गए लोग थे। ये केवल बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश थी , कार्यकर्ताओं की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच चल रही है। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ऐसा करने वाले किसान नहीं है। किसान कभी दंगा नहीं कर सकता। वे किसान विरोधी हैं।
केंद्रीय मंत्री टेनी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार भी योगी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। विधान सभा में भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। पार्टी के भीतर मतभेद पर उन्होंने कहाकि भाजपा में लोकतंत्र है। कोई किसी को यूं ही निकाल नहीं सकता। महत्वपूर्ण यह है कि सभी को मिलकर इस विस क्षेत्र में कमल खिलाना है।

उन्होंने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि जिन दंगाइयों ने कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की है, उनको सजा जरूर मिलेगी। वे किसान नहीं हैं, बल्कि वे किसान विरोधी हैं। अपने गलत एजेंडे में बाधा बनने से उनको भाजपा अच्छी नहीं लगती। वे हिंदुओं और सिखों के बीच दरार डालना चाहते हैं। सिख भी हमारे भाई हैं। मैं इलाके के तमाम मंदिरों व गुरुद्वारों में मत्था टेकने गया हूं। वहां मैंने निजी खर्च से कार्य कराए। मेरे नाम के पत्थर लगे हैं। कार्यक्रम को डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार और सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button