Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
Breaking NewsMain slideएजुकेशन

११वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एस.एम.एस में आयोजन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ ने 21 जून, 2025 को ११वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक सामूहिक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । यह कार्यक्रम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित था और वैदिक विज्ञान केंद्र के अंतर्गत प्रो. (डॉ.) भरत राज सिंह, महानिदेशक (तकनीकी) के निर्देशन में आयोजित किया गया।
योग प्रशिक्षण शिविर में, आसन और प्राणायाम: शिविर में विभिन्न योगासन जैसे कि सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन और शवासन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे प्राणायामों का भी प्रदर्शन किया गया तथा इन आसनों और प्राणायामों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया ।

संस्थान के सचिव व मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने कहा कि एस.एम.एस. लखनऊ की प्रबंधन समिति हमेशा विज्ञान और योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर निरंतर बल दिया जाटा रहा है ।

कार्यक्रम में उपस्थिति संस्थान के 30 से अधिक शिक्षकों और 50 से अधिक अन्य कार्मिकों और छात्रों ने इस योग शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें संस्थान के डीन-एकेडमिक डॉ. हेमंत कुमार सिंह, कुल सचिव शेष नारायण शुक्ल, विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. आशा कुलश्रेष्ठ, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. अरुणेश श्रीवास्तव, सुनीत मिश्रा, सुजाता सिन्हा, डा. राजीव मिश्रा, डा. कैलाशपति व वरिष्ठ अधिकारियों / कर्मचारियो एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस आयोजन के माध्यम से एस.एम.एस. लखनऊ ने एक बार फिर से योग और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया और सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व और लाभों के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button