Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
राष्ट्रीय

जासूसी कांड: कांग्रेस ने मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा, कहा- प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की जांच हो

नई दिल्ली: इजरायली सॉफ्टवेयर पैगासस के जरिए देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियों से लेकर जजों और पत्रकारों की जासूसी कराने के सरकार पर लगे आरोपों के बीच कांग्रेस ने सोमवार को केन्द्र पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका की जांच कराने की मांग की.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद विरोधी पार्टियों के नेताओं,  पत्रकारों और खुद के कैबिनेट में बैठे मंत्रियों की जासूसी कराते हैं, जिसका सबूत मिला है. इतना ही नहीं, राहुल गांधी का भी जासूसी कराया गया है. ماهي لعبة البوكر खड़गे ने कहा कि इसकी जांच होने से पहले खुद अमित शाह को गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और पीएम मोदी की भूमिका की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर आप लोकतंत्र के जरिए चलना चाहते हैं, संविधान के तहत इस देश को चलाना चाहते हैं कि इस जगह पर रहने के काबिल नहीं है.

रणदीप सुरजेवाला के सरकार से सवाल

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त, कैबिनेट के मंत्री, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं और पत्रकारों व अन्य हस्तियों की जासूसी कराना अगर देशद्रोह नहीं तो फिर किया है? सुरजेवाला ने कहा कि भारत सरकार ने यह इजरायली पेगासस सॉफ्टवेयर कब खरीदी और किसने इजाजत दी थी और उसके लिए पैसा कहां से आया? उन्होंने ने कहा देश में आंतरिक सुरक्षा के जिम्मेदार खुद गृहमंत्री अमित शाह है. ऐसे में उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये सारा कुछ उनकी ही देखरेख में हो रहा है. قمار कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए?

बीजेपी ने जासूसी कांड के आरोपों को किया खारिज

इधर, बीजेपी ने जासूसी कांड की रिपोर्ट्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. पेगासस पर मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस की ओर से किए गए हमले का जवाब देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से लगाए गए राजनीतिक औचित्य की निराधार और बेबुनियाद आरोपों का पुरजोर बीजेपी खंडन और निंदा करती है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस पार्टी ने भारत में पचास साल से ज्यादा समय तक शासन किया उसकी तरफ से यह एक नया निम्नतर स्तर है. उन्होंने कहा कि पैगासेस की कहानी वो मानसून सत्र के पहले ही क्यों शुरू हुई? क्या इसे सोच समझ कर शुरू किया गया? لعبة مباشر

Related Articles

Back to top button