Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
राष्ट्रीय

50 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी टनल में फंसे 40 मजदूर

नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की मुहिम जारी है. हालांकि, 50 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक मजदूरों को निकाला नहीं जा सका है. टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हो रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आज का दिन बेहद अहम है. राहत बचाव का काम कर रही टीम का कहना है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं.

टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की कोशिश और तेज कर दी गई है. इस सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने बताया है कि सुरंग के अंदर से ‘शॉटक्रेटिंग’ (कंक्रीट स्प्रे) के साथ मिट्टी को हटाया जा रहा है. जबकि, ‘हाइड्रोलिक जैक’ की मदद से 900 मिमी व्यास के स्टील पाइप को अंदर डालने की योजना बनाई जा रही है, ताकि सुरंग में फंसे लोगों को निकाला जा सके. आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button