Breaking
गृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

वन्य जीव सप्ताह के क्रम में कार्यक्रम आयोजित

बालिकाओं ने निबंध एवं चित्रकला से वन्य जीव संरक्षण का दिया सन्देश।

भारतेन्दु शुक्ल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर। बिसवाँ रेंज के अन्तर्गत कृष्णा देवी म्यू० गर्ल्स इण्टर कॉलेज बिसवाँ में ‘वन्य जीव सप्ताह’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोंगिता में प्रतिभाग किया गया। चित्रकला प्रतियोंगिता में 11B की छात्रा कु० छाया प्रथम, एना द्वितीय चाहत गुप्ता, तृतीय स्थान पर एवं इसी क्रम में निबन्ध प्रतियोंगिता में कक्षा 11B की छात्रा कु० अर्चना प्रथम कु० निधि, द्वितीय कु० स्मृति पाण्डेय, तृतीय स्थान प्राप्त कर विजयी रही। उक्त विजयी छात्रओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्करों से एवं छात्रा कु० श्वेता यादव, कु० तनिष्का गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात ए० के० सिद्दीकी क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा छात्राओं को वन्य जीवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर अनिरूद्ध कुमार वन दरोगा, राजनाथ यादव वन दरोगा, शिखा शुक्ला वन रक्षक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button