Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम संग चुनावी रणनीति पर मंथन, प्रधान तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर जमा रहें डेरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं इसी के चलते आज भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने टीम के साथ प्रदेश के और नेताओं को लेकर चर्चा करेंगे, तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम प्रदेश के नेताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन भी करेगी,।

प्रधान बुधवार को दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और सरोज पाण्डेय और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी बुधवार को लखनऊ पहुंच रहे है। चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम प्रदेश के नेताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन करेगी।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार की शाम को संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली बैठकों में सभी प्रदेश सह चुनाव प्रभारी, सह प्रभारियों, क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों, प्रदेश महामंत्रियों, यूपी कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के अलावा यूपी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों सहित कुछ अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। प्रधान गुरुवार को गोरक्षपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर जाएंगे। उसी शाम वो लखनऊ वापसी करेंगे। 24 सितंबर को फिर वो मिशन-2022 को लेकर पार्टी नेताओं संग बैठकों में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button