Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश  सरकार की पहल, ‘पहले टीकाकरण फिर मिलेगा राशन |

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकार ने बहोत ही महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए  वैक्सीनेशन  का लक्ष्य रखा है और इसके लिए सभी विभागों को उसकी  जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं. वहीं अब अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है. इसके तहत शहर की सभी 198 राशन दुकानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानों पर टीम गठित की गई हैं. जिले के स्वास्थ्य विभाग ने साईं मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी इसी काम के मदद के लिए लगाया है, जो राशन लेने के लिए आने वाले लोगों को वैक्सीन लगाएंगे. जिन लोगों ने वैक्सीन लगाई है. उन्हें ही राशन मिलेगा.

जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एक नया नारा दिया है ‘पहले टीकाकरण कराएं, फिर राशन लाएंगे, कोरोना हाराएंगे’. विभाग का कहना है कि वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र देने के बाद ही राशन मिलेगा. प्रशासन के निर्देश पर सभी राशन की दुकानें नियमित रूप से खोली जाएंगी और इन दुकानों में वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया जाएगा. विभाग का कहना है कि नवंबर माह तक 26,47,465 लोगों को पहली खुराक देने के लक्ष्य रखा है और इसके लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन भी लगातार स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा है और लक्ष्य को पाने के लिए हर घर अभियान में कोटेदार, शिक्षक, प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी को लगाया है. ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम वैक्सीनेशन कर रही हैं ,
वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आज पूरे शहर के 198 राशन दुकानों की दुकानों पर वैक्सीनेशन कैंप शुरू किया गया है और राशन लेने के लिए आने वाले 18 से ऊपर के सभी लोगों को एएनएम व स्टाफ नर्स द्वारा वैक्सीन लगाई जाएगी.
विभाग का कहना है कि वैक्सीन के लक्ष्य को पाने के लिए सीएमओ ने 75 टीमों का गठन किया है और ये टीमें शहर की सभी 198 राशन दुकानों में वैक्सीन लगाएंगी. एक टीम दो दुकानों में वैक्सीन लगाएगी. जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साईं मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों भी वैक्सीनेशन में सहयोग करेंगे. जिले के सीएमओ डॉ आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिले में पहली खुराक 17,13,005 और दूसरी खुराक 6,73,725 लोगों को दी जा चुकी है. जबकि अब तक कुल 23,86,730 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.

Related Articles

Back to top button