Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

इस नौकरी में अग्निवीरों के लिए मिलेगा 10% आरक्षण, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। तीनों सेनाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने ‘अग्निपथ योजना’ शुरू की है. इस योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अब इसे लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है. مواقع القمار العالمية गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है.

इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी. अग्निपथ योजना में कल आयु सीमा 21 से 23 वर्ष करने के बाद सरकार ने एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है. إلعب واربح

गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.’

एक अन्य ट्वीट में गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया,‘गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए ‘अग्निवीरों’ को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है. इसके अलावा, ‘अग्निवीरों’ के पहले बैच को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी.’

गौरतलब है कि भारतीय सेना और वायु सेना भर्ती की प्रक्रिया 24 जून से चालू होने जा रही है. वहीं नेवी जल्द ही भर्ती की तारीख की घोषणा करेगी. بلاك جاك 21

Related Articles

Back to top button