Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का किया भ्रमण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
लंबे समय बाद विधानसभा पधारे श्री शुक्ल ने यहाँ हुए व्यापक बदलावों और आधुनिकीकरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विधानसभा परिसर, नवनिर्मित सुविधाओं तथा तकनीकी सुधारों का अवलोकन किया और कहा कि यह परिवर्तन लोकतांत्रिक संस्था की गरिमा को और बढ़ाते हैं।


राज्यपाल श्री शुक्ल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कार्यशैली और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच से विधानसभा में पारदर्शिता, आधुनिकता और संसदीय परंपराओं के संरक्षण का वातावरण बना है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा केवल विधायी कार्यवाही का स्थल नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र का मंदिर है, जहाँ समाज और राज्य के भविष्य की रूपरेखा तय होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विधानसभा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के अलावा मा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button