Breaking
राष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

पहली बार 14 दिसंबर से अमेजन प्राइम मेबंरशिप के प्लान की नई कीमत लागू ।

नई दिल्ली : Amazon Prime OTT पर भी जल्द ही महंगाई की असर नज़र आने वाला है हाल ही में यह पुष्टी हुई थी कि अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इन नई कीमत को लागू नहीं किया गया है।

फिलहाल ग्राहक पुराने प्राइस पर ही अमेजन प्राइम के मंथली, क्वाटर्ली और एनुअल मेंबरशिप प्लान को ले सकते हैं। लेकिन, अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसंबर से अमेजन प्राइम मेबंरशिप के प्लान की नई कीमत लागू हो जाएगी।

Desidime वेबसाइट पर सामने आई जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि न्यू Amazon Prime subscription प्राइस 14 दिसंबर से लाइव हो जाएंगे। वेबसाइट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें 999 रुपए वाला प्राइम मेंबरशिप की आखिरी डेट 13 दिसंबर दिखाई गई है। हालांकि, यह प्राइस एनुअल सब्सक्रिप्शन का है। खुशखबरी! आ गया Amazon Prime का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें क्या है प्राइस
ई-कॉमर्स ब्रांड मंथली प्राइम मेंबरशिप कीमत को मौजूदा 129 रुपये से बढ़ाकर 179 रुपये, क्वाटर्ली प्राइम मेबंरशिप को 329 रुपये से बढ़ाकर 459 रुपये और वार्षिक सदस्यता को 999 रुपए से बढ़ाकर 1,499 रुपये करने जा रहा है। इस हिसाब से कंपनी अपने प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
इसके अलावा 18-24 के बीच आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए भी प्लान को संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यूथ को मेंबरशिप कम कीमत पर उपलब्ध होगी। Prime Young
अमेजन प्राइम मेंबरशिप को जुलाई 2016 में 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था, बाद में इसे अक्टूबर 2017 से 999 रुपये कर दिया गया। इस हिसाब से यह 2017 के बाद मेंबरशिप कॉस्ट में पहली बढ़ोतरी है।

Related Articles

Back to top button