Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेशराज्य

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने लिया न्यायिक फैसला ।

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच किसी पूर्व न्यायाधीश से कराने के लिए तैयार है.ये बात सुप्रीम कोर्ट से कही है . उत्तर प्रदेश सरकार किसी भी राज्य के पूर्व न्यायाधीश से इस मामले की जांच पर राजी हो गई है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस बारे में राय मांगी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन और जस्टिस रंजीत सिंह का नाम भी सुझाया था. मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार 17 नवंबर को फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, उन्हें इस बात का निर्णय करने के लिए एक अतिरिक्त दिन की जरूरत है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज राकेश कुमार जैन को नियुक्त करना है या किसी अन्य न्यायाधीश को. कोर्ट ने राज्य से एसआईटी में कुछ और सीनियर अधिकारियों को शामिल करने को भी कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर मामले की जांच के लिए एसआईटी में शामिल करने के वास्ते उन आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे जो उत्तर प्रदेश कैडर के हैं, लेकिन राज्य के मूल निवासी नहीं हैं. अदालत ने मंगलवार तक आईपीएस अधिकारियों के नाम मांगे हैं.

Related Articles

Back to top button