Breaking
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJP
उत्तर प्रदेशराज्य

16 नवंबर को रोक दी गई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रथ यात्रा,।

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों चुनावी रणनीति के आधार पर अपनी रथ यात्रा पर यूपी भ्रमण पर निकले है , परंतु ये बात विपक्ष को अखर रही इसी के चलते 16 नवंबर को गाजीपुर में होने वाली समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं मिली है। जिलाधिकारी गाजीपुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 16 को गाजीपुर से आजमगढ़ तक विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन आयोजन स्थल पर इंडियन एयरफोर्स के करीब एक दर्जन फाइटर प्लेन का टच एंड गो का भी कार्यक्रम है। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन पर कड़ी सुरक्षा कारणों से अखिलेश यादव की गाजीपुर से आजमगढ़ तक होने वाली समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। अखिलेश यादव 16 नवंबर को गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से इनका आजमगढ़ तक समाजवादी पार्टी विजय रथ को लेकर जाने का कार्यक्रम था। अब इनके गाजीपुर के आजमगढ़ तक रथ से जाने के कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है।

गाजीपुर में 16 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की भांवरकोल में जनसभा होनी है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के विजय रथ पर सवार होकर इन दोनों नेताओं को सड़क मार्ग से आजमगढ़ जाना था। रथ यात्रा को गाजीपुर तथा आजमगढ़ की सभी विधानसभा क्षेत्र से गुजरना था। इस दौरान रथ यात्रा पूर्वांचल एकसप्रेस -वे पर भी चलती।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीएस ने उनके कार्यक्रम की बाबत गाजीपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिसके अनुसार अखिलेश यादव को 16 नवंबर को प्राइवेट जेट से लखनऊ से वाराणसी और फिर वाराणसी से हेलिकॉप्टर से गाजीपुर आने, जनसभा करने और फिर आजमगढ़ तक विजय रथ यात्रा लेकर जाने की अनुमति मांगी गई थी। गाजीपुर के डीएम ने विजय रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दिन ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी ताकत दिखाने का कार्यक्रम बनाया था। अखिलेश यादव का गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट बड़ी करने के साथ आजमगढ़ तक चौथे चरण की समाजवादी विजय यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। अखिलेश का 16 नवंबर को निजी हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर के जरिए गाजीपुर के पखनपुरा, हैदरिया पहुंचने का कार्यक्रम तय है। इसके बाद कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सटे खेत पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button