Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ़, नितीश, नायडू के साथ अन्य दलों ने दिया समर्थन, 9 जून को ले सकते हैं सपथ

नई दिल्ली। PM मोदी ने पुरानी संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई और भाजपा के विरोधियों को ‘बड़ा संदेश’ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए के नेता के रूप में चुने जाने के बाद उनके भाषण के बाद एनडीए सांसदों, भाजपा मुख्यमंत्रियों, नेताओं द्वारा स्वागत एवं आभार व्यक्त किया किया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के प्रति प्रधानमंत्री का यह इशारा एक बड़ा संदेश भेजने और उन लोगों को चुप कराने की संभावना है जो यह अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं कि भाजपा के दो दिग्गजों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश में पिछले दो आम चुनावों से अनुसूचित जाति (दलित) के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करती आ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ताजा चुनाव परिणामों में इन सीटों पर भी जबरदस्त झटका लगा है। राज्‍य में लोकसभा की 80 सीटों में से दलितों के लिए आरक्षित 17 सीटों में से इस बार विपक्षी दलों ने नौ सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा की बढ़त रोक दी। 

फैजाबाद (अयोध्या) की सामान्य सीट पर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नौ बार के विधायक और दलित समाज से आने वाले अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया तो लोग चौंके थे, लेकिन प्रसाद ने वहां दो बार के सांसद व पूर्व मंत्री लल्‍लू सिंह को पटखनी दे दी। आरक्षित सीटों में सपा ने सात, कांग्रेस ने एक और दलित राजनीति के नये सूरमा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी एक सीट (नगीना) जीत ली।

80 लोकसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जबरदस्त झटका देते हुए 43 सीट पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उप्र की 80 लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये, जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 और कांग्रेस को छह सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी तरह भाजपा को 33 और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो और अपना दल (सोनेलाल) को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद भी चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रहे। सबसे आखिर में एटा लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित हुआ, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्‍याण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह राजू भैया सपा उम्मीदवार देवेश शाक्य से 28,052 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (वाराणसी) ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को पराजित किया।

Related Articles

Back to top button