Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
मनोरंजन

फिर दिखा राखी का अनोखा अवतार, आप भी रह जायेंगे दंग..,

राखी का यह अवतार आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं Bigg Boss OTT ऐक्‍ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant)। अब उनका नया अंदाज भी हर किसी का दिल जीत रहा है। वह बिग बॉस ओटीटी हाउस में जाने को लेकर बेताब हैं। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हर दिन के साथ दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो में #SidNaaz यानी सिद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज गिल की एंट्री हुई थी और अब एक बार फिर राखी सावंत (Rakhi Sawant) घर के अंदर जाने को लेकर उत्‍सुक हैं। फिल्‍मसिटी में शूटिंग लोकेशन से उनकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं जिनमें वह स्‍पाइडर-मैन के गेटअप में दिख रही हैं। बीच सड़क उनका ड्रामे की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं।

Bigg Boss OTT 

नई पिक्‍चर्स में राखी अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं और पपराजियों को कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। राखी सावंत ने अपनी मौजूदगी भर से ही हर किसी को एंटरटेन किया।

Bigg Boss OTT 

इस बीच राखी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह बिग बॉस से नाराज नजर आ रही हैं।

Bigg Boss OTT 

वीडियो शेयर करते ऐक्‍ट्रेस ने लिखा, ‘नाराज हूं बिग बॉस ओटीटी। अरे अरे मैं बहुत नाराज हूं। ये क्‍या है, शो का नाम बिग बॉस ओटीटी और ओटीटी की क्‍वीन को नहीं बुलाया!! बिग बॉस मैं आपकी पहली पत्‍नी हूं… मैं आ रही हूं।’

Bigg Boss OTT 

अगर बिग बॉस में राखी की एंट्री होती है तो वह जरूर कॉमिडी का तड़का लगाएंगी और सभी को चुप कराएंगी। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशल कन्‍फर्मेशन नहीं है।

Related Articles

Back to top button