Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking News

आरजेडी की राजनीतिक कलह पर जेडीयू का तंज

पटनाः आरजेडी में छिड़ी राजनीतिक कलह पर जेडीयू को फिर से बोलने का मौका मिल गया है. पूर्व मंत्री व जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने आरजेडी के संविधान में लिखी बातों से ही लालू प्रसाद यादव को घेरा है.

 

 

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव के लिए पार्टी का संविधान कोई मायने रखता है या उनके लिए पुत्र मोह अधिक महत्व रखता है? तेजप्रताप जहां संविधान पढ़ने की बात कर रहे वहीं जगदानंद सिंह संविधान की दुहाई दे रहे हैं. गेंद तो लालू यादव के पाले में है. उन्होंने कहा कि आरजेडी के संविधान में धारा 25-ए में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र आरजेडी व युवा आरजेडी का सचिव नियुक्त करने का अधिकार है.

 

 

 

लालू प्रसाद की पार्टी का का संविधान कहता है कि राज्य परिषद का सदस्य हों या जिला का, प्रदेश अध्यक्ष की सिफारिश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्रवाई करने का अधिकार है. आरजेडी के संविधान की धारा-33-4 ख में इसका स्पष्ट उल्लेख है. नीरज कुमार ने लालू यादव से कहा कि आप पुत्रमोह में हैं या दल के प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान पर भरोसा है, यह देखना होगा. कम से कम अपने दल के संविधान का सम्मान करना सीखिए.

 

 

बता दें कि तेजप्रताप की ओर से लगातार दिए जा रहे बयान और जगदानंद सिंह की ओर से छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद गगन कुमार को सौंपने के बाद इन दोनों नेताओं के बीच बवाल बढ़ गया है. ऐसे में विपक्ष के घर में लगी आग पर सत्ताधारी दल जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने आरजेडी के ही संविधान का हवाला देकर एक टीवी चैनल से बातचीत के क्रम में लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है.

Related Articles

Back to top button