Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

खत्म नहीं हुआ विवाद नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर पार्टी आलाकमान ने भले ही मान लिया है कि लंबे समय से जारी विवाद खत्म हो गया है, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. हालांकि नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद सिद्धू के तेवर नरम नहीं दिख रहे हैं और उनके समर्थकों का सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) पर लगातार हमला जारी है. वहीं अमरिंदर सिंह की नाराजगी भी साफ दिख रही है.

सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) के सामने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के माफी मांगने की शर्त रखी थी और अब तक सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर सीएम से माफी नहीं मांगी है. इस पर सिद्धू कैंप ने सीएम पर पलटवार किया है और कहा है कि माफी तो उन्हें मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने जनता के वादे पूरे नहीं किए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू के करीबी और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) माफी की बात कर रहे हैं. यदि किसी को माफी मांगनी ही चाहिए तो वह खुद सीएम हैं, जो जनता से किए गए वादों को पूरा करने में असफल रहे हैं.’

कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने पंजाब के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है, जो बुधवार को चंडीगढ़ में लंच के दौरान होगी. कैप्टन अमरिंदर सिंह की ये बैठक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हो रही है.

Related Articles

Back to top button