Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

लखनऊ के काकोरी में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद, ATS का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकियों के नाम मिनाज और मसूरूद्दीन

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने बड़ा सर्च आपरेशन चल रहा है। सूचना के अनुसार आपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास प्रेशर कुकर बम भी मिला है। आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।

एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एटीएस ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया। एटीएस पर सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। घर के अंदर कितने लोग हैं इसकी सूचना फिलहाल अभी तक नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button