Breaking
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

पाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यमों से एक भारतीय गिरोह, पाकिस्तान हैंडलर के निरंतर संपर्क में है तथा देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है | गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के महत्त्वपूर्ण संस्थानों तथा राजनैतिक व्यक्तियों की रेकी कर प्राप्त जानकारी को पाकिस्तानी हैंडलर को उपलब्ध कराना तथा योजना बनाकर उन्हें नुक्सान पहुंचाना है |

उपरोक्त आसूचना को विकसित किया गया तो पाया कि गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ़ डेविल पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ जो नाई का काम करता है | सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (टेलीग्राम, सिग्नल, इंस्टाग्राम) के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स, विभिन्न कट्टरपंथी ग्रुपों तथा अफगानिस्तान देश के कई नंबरों से जुड़ा था तथा यह गिरोह देश की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुँचाने, रेलवे सिग्नल बॉक्स को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाने और राजनीतिक व्यक्तियों की रेकी (निगरानी) करने के काम में लगा था । इनका मुख्य उद्देश्य भारत में डर का माहौल पैदा करना और आर्थिक क्षति पहुँचाना था ।अभियुक्तों द्वारा कुछ स्थानों पर छोटी आगजनी की घटनाएं अंजाम दी गई थीं, जिनके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजकर QR कोड के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे। पाकिस्तानी हैंडलर  टेलीग्राम, इस्टाग्राम के माध्यम से   “ओसामा बिन लादेन”, “फरुतुल्ला गोरी”, “कश्मीर मुजाहिद्दीन”, “गजवा-ए-हिंद” तथा धर्म के आधार पर वाहन जलाने के लिए उत्प्रेरित करता तथा षड़यंत्र रचता था | साकिब के गांव का रहने वाला अरबाब पुत्र रहीशुद्दीन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ भी उसके साथ इस काम में जुड़ा हुआ है |

साकिब तथा अरबाब द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विकाश गहलावत उर्फ़ रौनक  पुत्र रविन्द्र निवासी गली नं0 2 , राम विहार , छपरौला, गौतमबुध नगर , उ0प्र0 3. लोकेश उर्फ़ पपला पंडित उर्फ़ बाबू उर्फ़ संजू पुत्र रोहताश शर्मा उर्फ़ मुनीम जी निवासी 12,रामविहार-01 कालोनी,छपरौला,गौतमबुधनगर,उ0प्र0 को जोड़ा था जो पैसों के लालच में प्रतिष्ठित संस्थानों/वाहनों की रेकी करते थे | इस गिरोह द्वारा गाज़ियाबाद, अलीगढ , लखनऊ शहरों में प्रतिष्ठित संस्थानों/वाहनों/ रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की गयी थी तथा इनेक विडियो पाकितानी हैंडलर को भेजे गए थे | पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की गूगल लोकेशन भेजी जाती थी जिसके आधार पर रेकी का कार्य किया जाता था | इस काम के  एवज में QR कोड के माध्यम से साकिब को पैसे मिलते थे |

दिनांक 02.04.2026 को इस गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ़ डेविल पुत्र शकील अहमद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर, लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल तथा अन्य रेलवे संपत्ति को आगजनी/विस्फोट कर नुकसान पहुचाने की योजना बनायी गयी थी जिसके कार्यान्वन से पूर्व ही एटीएस टीम द्वारा मौके पहुंचकर गिरोह के सदस्यों 1. साकिब उर्फ़ डेविल (उम्र 25 वर्ष) पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ 2. विकाश गहलावत उर्फ़ रौनक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र रविन्द्र निवासी गली नं0 2 , राम विहार , छपरौला, गौतमबुध नगर,उ0प्र0 3. लोकेश उर्फ़ पपला पंडित उर्फ़ बाबू उर्फ़ संजू (उम्र 19 वर्ष) पुत्र रोहताश शर्मा उर्फ़ मुनीम जी निवासी रामविहार कालोनी,छपरौला,गौतमबुधनगर,उ0प्र0 4.अरबाब (उम्र 20 वर्ष) पुत्र रहीशुद्दीन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया | इस सम्बन्ध में थाना एटीएस उत्तर प्रदेश, लखनऊ पर मु0अ0सं0 02/2026 अंतर्गत धारा 148,,152,61(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 व विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप(निवारण) अधिनियम 1967 धारा 13,18 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |

इस गिरोह से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहते हुए उसके इशारे पर भारत की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता को क्षति पहुंचाने के आशय से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित की जा रही थी तथा भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं राजनीतिक व्यक्तियों की रैकी कर इसकी सूचना ISI से संबंधित पाकिस्तानी व्यक्तियों को उपलब्ध करायी जा रही थी । इनके द्वारा भारत में आतंक व भय का माहौल उत्पन्न करने के लिए रेलवे सिग्नल बॉक्स, प्रतिष्ठित संस्थानों, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक आदि में आगजनी कर सामूहिक नरसंहार व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने की योजना बनाई जा रही थी। इसी क्रम में इनके द्वारा कुछ जगहो पर छोटी आगजनी की घटनाएं कारित करके उनके वीडियो पाकिस्तानी व्यक्ति को भेजे गए तथा उसके बदले में QR कोड के माध्यम से धन प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

  1. साकिब उर्फ़ डेविल पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ
  2. विकाश गहलावत उर्फ़ रौनक पुत्र रविन्द्र निवासी गली नं0 2 , राम विहार , छपरौला, गौतमबुध नगर , उ0प्र0
  3. लोकेश उर्फ़ पपला पंडित उर्फ़ बाबू उर्फ़ संजू पुत्र रोहताश शर्मा उर्फ़ मुनीम जी निवासी 12,रामविहार-01 कालोनी,छपरौला,गौतमबुधनगर,उ0प्र0
  4. अरबाब पुत्र रहीशुद्दीन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़, मेरठ

बरामदगी –

  • एक अदद कैन (ज्वलनशील पदार्थ)
  • सात अदद समार्ट फ़ोन
  • 24 अदद पम्पलेट
  • आधार कार्ड

Related Articles

Back to top button