Breaking
फिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौतभारत को रूस से मिला चौथा S-400 स्क्वाड्रन, जानें कैसे बढ़ेगी ताकतहैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहररणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने असहयोग का फैसला लिया वापस
Breaking NewsMain slide

उत्तर प्रदेश भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया ऐलान, जाने कौन है पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी के ज़रिए भाजपा की नज़र ओबीसी वोट बैंक पर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

आनन्द गोपाल चतुर्वेदी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा को लम्बे गहन मंथन के बाद आख़िर अध्यक्ष मिल ही  गया,पिछले काफ़ी समय से यूपी भाजपा को एक ऐसे प्रदेश अध्यक्ष की तलास थी जो संघटन और  सरकार में सामंजस्य बैठा सके।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज़ लगभग  कुछ सौ दिन ही बचे हैं,ऐसे में भाजपा के नेतृत्व ने पंकज चौधरी को ही अध्यक्ष पद के  लिए क्यों चुना,अभी हाल  ही में हुए बिहार चुनाव में भाजपा और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया,बिहार जैसा ही प्रदर्शन भाजपा उत्तर प्रदेश में भी करना चाह रही है।

अब देखना होगा कि पंकज चौधरी जिनके बारे में राजनीतिक पंडितों एवं मीडिया जगत में बात चल रही है कि उन्हें संगठन का अनुभव नहीं है,और संगठन समझने में ही कुछ समय  लग जाएगा जबकि विधानसभा चुनाव  2027 बहुत क़रीब है।उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी काफ़ी मज़बूत है और बड़ा जनाधार है,अखिलेश यादव ने एक पीडीए कार्ड चला जिसका उन्हें लोक सभा चुनाव 2024 में ज़बरदस्त लाभ हुआ,अखिलेश  यादव कॉंग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर केन्द्र की मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत पाने से रोकने में सफल हो गये,फिर भी बिहार के नीतीश बाबू और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के सहयोग से एनडीए सरकार बिना किसी अवरोध के चल रही है।

आपको बतादें कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सीएम योगी और भाजपा के  लिए  अखिलेश यादव एक बड़ी चुनौती बन सकतें हैं।

कौन हैं और क्यों बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ?

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवम्बर 1964 को गोरखपुर के शेषपुर नामक जगह पर हुआ  है,वे 2 अक्टूबर 1989 को गोरखपुर से अलग हुए महाराजगंज से सात बार के सांसद है,और   केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में वित्त  राज्यमंत्री हैं,एक सफल व्यवसाई हैं,वे सरल छवि के माने जाते हैं,आलाकमान के यसमैन हैं,ओबीसी समाज से समाज से आते हैं, श्री चौधरी जाति से कुर्मी हैं और उत्तर प्रदेश में कुर्मियों का एक बड़ा जनाधार है,एक अनुमान के अनुसार प्रदेश में लगभग 7 से 9 प्रतिशत कुर्मी वोटर हैं, पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा  ने अखिलेश के पीडीए कार्ड की धार को कम/ कुंद करने का काम किया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button