Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी कैबिनेट विस्तार पर लगी आलाकमान की मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उलटी गिनती के बीच में सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पार्टी के हाई कमान की हरी झंडी मिलने के साथ सात या आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें सहयोगी दल के कुछ विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण शीर्ष पर हैं। ब्राह्मण, निषाद तथा गुर्जर समाज के साथ गोंड, जाट व पटेल समाज का भी ध्यान रखा जाएगा। इस बार योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस से भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद के साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री बन सकते हैं। इनके साथ ही मेरठ से सोमेन्द्र, फतेहपुर से कृष्णा पासवान, गाजियाबाद के दादरी से तेजपाल गुर्जर, निषाद पार्टी से संजय निषाद, रामचंद्र विश्वकर्मा, मंजू सिवाच और अपना दल से आशीष पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है। संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, संजय गोंड, राहुल कौल तथा सहेन्द्र रमाला को भी प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

प्रदेश सरकार के 19 मार्च 2017 को गठन के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का 22 अगस्त 2019 को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था। उस दौरान मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। कोरोना संक्रमण से तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी, इसमें तीन नए चेहरे भी थे। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं। कुल मंत्रियों की संख्या 54 है। मंत्री के कुल छह पद अभी भी खाली हैं।

Related Articles

Back to top button