Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsस्पोर्ट्स

क्रिकेट बोर्ड करने जा रहा अनूठी पहल, इसका भविष्य में होगा फायदा,

नई दिल्ली: रवि शास्त्री को क्रिकेट बोर्ड छोड़ने को तैयार नही अब दे दी ये जिम्मेदारी ,संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को आयुक्त के रूप में शामिल किया गया है।

एलएलसी का पहला सत्र अगले साल जनवरी में खाड़ी के किसी देश में आयोजित होने वाला है
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच का कार्यकाल पूरा करने वाले शास्त्री ने कहा, ‘क्रिकेट से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है, खासकर खेल के उन दिग्गजों के साथ जो अपने चैम्पियन रहे हैं।’ उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘यह गंभीर क्रिकेट के साथ काफी मजेदार भी होने वाला है। इन दिग्गजों को कुछ भी फिर से साबित नहीं करना है लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इसके साथ कैसे न्याय करते हैं।
विज्ञप्ति में हालांकि आयुक्त के तौर पर उनकी भूमिका का जिक्र नहीं है। इस 59 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह एक अनूठी पहल है और हमें इसका भविष्य काफी उज्ज्वल दिख रहा है।’ लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर होंगे जिसमें वे भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एंड्रयू लीपस इससे निदेशक (खेल विज्ञान) के तौर पर जुड़े है। वह लीग के जुड़े खिलाड़ियों की फिटनेस का ख्याल रखेंगे।

Related Articles

Back to top button